निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा प्रखंड के 94 उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन सोनबाद (पूर्वी भाग) में पंचायत समिति सदस्य पद हेतु कल दिनांक 29.05.2022 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक होगा पुनर्मतदान
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने पुनर्मतदान को लेकर दी जानकारी
आज दिनांक 28.05.2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने बताया कि सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में जामताड़ा जिलांतर्गत जामताड़ा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 94 उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन, सोनबाद (पूर्वी) में पंचायत समिति सदस्य के पद हेतु पुनर्मतदान संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा के पश्चात निदेशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग का अभिमत है कि उक्त मतदान केंद्र के संबंध में पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन प्रक्रिया दूषित हुई है। जिसके लिए झारखंड पंचायत निर्वाचन नियमावली 2001 के नियम 73 के अधीन आयोग द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि जामताड़ा प्रखंड के 94 उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन सोनबाद (पूर्वी भाग) में पंचायत समिति सदस्य पद हेतु कल दिनांक 29.05.2022 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक पुनर्मतदान होंगे। इस हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को तत्काल इस आशय की सूचना उपलब्ध करा दी गई है
