कतरास । तेतुलमारी स्टेशन रोड निवासी पंचू सिंह के घर मे रहने वाले सी आई एस एफ दंपति के बंद घर का खिड़की के ग्रील काटकर लाखो के आभुषण नगदी सहित अन्य कीमती सामान ले गए। बताया जा रहा की पति पत्नी दोनों सी आई एस एफ अरुण उरांव व उनकी पत्नी डी तिर्की दोनों अपने पैतृक गांव लातेहार (रांची) गये हुये थे। मकान मालिक पंचू सिंह ने बताया कि दूरभाष पर भुगभोगी से हुई बातचीत से पता चला है कि सोने का चैन , 5 जोडा सोने की कान की बाली,मंगल सूत्र,पायल,नगदी व अन्य कीमती सामान ले गये।चोरी गये सामानों की पूरी लिस्ट सी आई एस एफ दंपति के आने के बाद पता चलेगा। मकान मालिक पंचू सिंह ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है ।सूचना के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया।घटना के संबंध में पंचू सिंह ने कहा कि कल मंगलवार को कुछ लोगों क्षेत्रीय कार्यालय में कहा था कि तुमको बर्बाद कर देंगे और रात में घटना घटी है।जिससे प्रतीत होता है कि उनलोगों के कारण उक्त चोरी की घटना घटी हो ।
