झरिया । झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को स्थानीय लोगों ने दिया जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है बताया जा रहा है कि सुदामडीह थाना क्षेत्र के होल्ट तल्ला ग्राउंड के पास युवक का शव देखा गया शव को बुरी तरह से चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया हुआ पाया गया, वहीं पुलिस ने छानबीन कर शव का पहचान पास के ही होल्ट तल्ला ग्राउंड के रहने वाले अंकित सिंह के रूप में की गई है घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने घरवालों को दिया गया घटना के बाद परिवार के सदस्यो का रो रो कर बुरा हाल है वही मामले की जांच में जुटी परिवार वालों ने हत्या कर शव को फेक देने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस फिलहाल 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *