धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के बाबुडीह में सोमवार की सुबह एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक घर की बालकनी से खून टपक रहा था जिसे देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर मे अर्द्धनग्न अवस्था मे एक व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। घर के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबूडीह में रमेश पांडे नामक व्यक्ति के आवास में झरिया कोयरी बांध निवासी राजेश कुमार स्वर्णकार (30 वर्ष) किराए पर रहता था। वह 2 दिन पहले अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ कर आया था। जिसके बाद मकान मालिक से राजेश की बातचीत हुई थी।

उसके बाद से राजेश को किसी ने नहीं देखा। सम्भवतः इन्हीं दो दिनों में उसके साथ घटना घटी और उसकी मौत हुई है। सोमवार की सुबह बालकोनी से खून गिरते देख घटना की जानकारी लोगों को मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *