निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । शराबी पति  से परेशान पत्नी ने भड़े बाजार में पति का लत्तम – घुस्सम‌ और चप्पल से खैरमकदम किया। यह लाईव नजारा एन एच 419 पर लगभग 48 मिनट तक चला। जिससे बाजार में जाम की नौबत उत्पन्न हो गई। अलबत्ता शराबी पति का पिटाई समारोह का  विडियो सुट युवकों ने किया। आप देख रहे हैं कि एक लाल स्कूटी पर युवक सवार है।‌ जिसकी पिटाई  एक महिला कर रही है। पिटते पिटते उसे सड़क पर पटक दी। युवक उठा, फिर उसकी पिटाई हुई। कभी लप्पर-थप्पर, तो कभी लात घूंसे और चप्पल से पति को दौड़ा दौड़ा कर महिला ने पिटाई किया। जहां लोग दर्शक बने रहे।

आगे बढ़कर बचाने का हिम्मत किसी ने नहीं जुटाया। यह पुरुष बालिका किस्कु का पति बिनोद टुडू है।  जो मिहिजाम थाना के कोड़ापाड़ा में रहती है। वहीं बिनोद चित्तरंजन एरिया 6 में दुसरी महिला के साथ पत्नी और बेटी को छोड़कर रह रहा है। जहां बिनोद सारी कमाई दूसरी महिला पर उड़ा रहा है। बिनोद हमेशा नशा में धुत्त रहता है।‌ आज वह मिहिजाम बजार में बालिका किस्कू के हत्थे लग गया और यह घटना क्रम कैमरे में किसी ने कैद किया उसे आप भी देखें।  शराब और शबाब के धन-चक्कर में एक अच्छा खाता पिता परिवार सड़क का हिस्सा बन गया है।

दरअसल बालिका किस्कू बिमार बेटी लवली को लेकर मिहिजाम अस्पताल जा रहीं थीं। तभी ट्रैफिक जाम में दोनों का सामना हो गया। बालिका ने भाई के साथ मिलकर बिनोद से स्कूटी का चाभी छिना। फिर पिट पिट कर उसे भगा दिया। इस 48 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर जाम लगी रही जिससे यात्री परेशान होते रहे। वहीं मिहिजाम पुलिस लापरवाह बनी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *