निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज जामताड़ा कम्बाइंड बिल्डींग के समक्ष झारखण्ड जन जागृति मंच के कार्यकताओं जामताड़ा जिले के निवासी संथाली फिल्म कलाकार बिष्णुदेव मुर्मु की हत्या एवं मिहिजाम थाना कांड संख्या 82/22 कि पिडित मृतक प्रमिला हेम्ब्रम को न्याय दिलाने एवं मुआवजा दिलाने के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संयोजक राकेश लाल उपस्थित रहे। वही संयोजक राकेश लाल ने कहा कि आज झारखण्ड में खास करके संथाल परगना में आदिवासी समाज अपराधियों के लिए साफ्ट टारगेट बन चुका है। आज पूरा संथाल परगना बांग्लादेशी घुसपैठ का केन्द्र बन चुका है। शासन-प्रशास आबुआ राज, आबुआ सरकार का सपना दिखा कर सत्ता में आई। वर्तमान गठबंधन कि सरकार आदिवासी समाज को केवल छलने का कार्य कर रही है।
पिछले वर्ष घटित घटना एक 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण बलात्कार कर निर्मम हत्या कर दि जाती है। मगर अब तक जामताड़ा पुलिस अपराधी को सजा न दिला पाई और ना हि पिडित परिवार को प्रशासन से किसी भी प्रकार मदद मिल पाया। उन्होंने आगे कहा कहने को तो भारखण्ड सरकार आदिवासी हितो कि रक्षा का कसम रखतें है। मगर हो इसका उल्टा रहा है। पूरा सरकार तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त है। आदिवासी समाज के साथ छल किया जा रहा है। वहीं जामताड़ा के स्थानीय विधायक इरफान असारी आदिवासी समाज को 50-100 रुपय का साड़ी बांट कर फुसला रहे हैं। स्थानिय विधायक अब तक इस पिडित परिवारों से मिलने नहीं गया। विधायक का चाल-चरिए जामताड़ा जनता जान गई है इनको समय पर जनता जवाब देगी।
कहीं दूसरा घटना इसी महिने 13/6/24 को हो गई। फिर से एक आदिवासी कि गोली मारकर हत्या कर दि गई। ग्राम – भंडारी, पंचायत – चालना जिला – जामताड़ा निवासी 30 वर्षीय संभाली फिल्म कलाकार विष्णुदेव मुर्मू कि गोडा जिले के पौड़याहाट में लूट पाट कर गोली मारकर हत्या कर दि गई। अबतक अपराधीयो कि गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस घटना में कितने लोग शामिल है उसकी भी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। जामताड़ा जिले में किसी भी राजनितिक दल के नेता ने इन पिडित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु पहल नही किया। आदिवासी समाज चुनाव में इन तमाम राजनितिक पार्टियों को सबक सिखाएगी।
झारखण्ड सरकार से हम मांग करते हैं कि दोनों पिड़ित परिवार को 20-20 लाख रुपया मुआवजा दे एवं इनको त्वरित न्याय दिलाए। इन उपरोक्त मुआवजा एवं न्याय का मांग को लेकर माननीय मुख्यमी महोदय के नाम से माँग पत्र उपायुक्त जामताड़ा सौंपा गया। इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ता – किशन मिधी, बिमल हांसदा, सैयद, राजु, रायसन मराण्डी गणेश टुड्डु, दुलाल भंडारी, जीवन मंडल, रुकसाना खातुन, सर्फरा नवाज, डेविड मरांडी, सुनिल हांसदा, रंजीत हांसदा, बरिनांद हांसदा, रोहित, अनंत हांसदा मौजूद थे। आज इस चरना प्रदर्शन में कम्पनी के फाउंडर राम मंडल, अपने अन्य सहयोगियों के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए। राम मंडल ने कहा कि विष्णुदेव मुर्मु का प्रदर्शन काफी अच्छ
था उसका टीम वर्क भी काफी अच्छा था आज उनकी कमी हम सब को काफी खल रहा है। बिष्णुदेव मुर्मु के परिवार को साथ हम सभी खड़े है और हर यथा संभव मदद भी करेंगे। विष्णुदेव मुर्मु एक स्मार्टविजन, बिज कम्पनी से जुड़े हुए थे।
