धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के सदर अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का सनसनी खेज मामला सामने आया है । अज्ञात अपराधियों ने फिरौती की मांग व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर की है । फिरौती नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है । मामले की शिकायत अंचल अधिकारी ने धनबाद थाने में आवेदन देकर की है। दिए गए आवेदन के अनुसार 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज आया । जिसमें आरोपी ने फिरौती की एक करोड़ रुपए की राशि एसबीआई की राजगंज शाखा के एक खाता में जमा करने को कहा । फिरौती नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई । अंचल अधिकारी ने अपने आवेदन के साथ व्हाट्सएप पर प्राप्त संदेश की प्रति भी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है । इस बीच जानकारी मिली है कि धमकी वाला मोबाइल नंबर बिहार का है । 9 दिन पहले तक यह नंबर सक्रिय था । इसका लोकेशन पिछले दिनों पटना, गया जी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा के अलावा झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, सिंदरी और बोकारो में मिला है । हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । 9 दिन पहले तक इस नंबर से आखरी बार बात की गई थी । संदेह है कि यह सिम फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया होगा । पुलिस टावर लोकेशन, बैंक अकाउंट नंबर सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *