झरिया । बलियापुर थानेदार सत्यजीत कुमार कुमार ने भिखराजपुर बिरसा सर्विस स्टेशन में हुई लूटकांड का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है । पुलिस ने गोविंदपुर निवासी गायडेहरा निवासी अमन अंसारी व बिरसा पेट्रोल पंप के मैनेजर बिपुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 80 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल प्लास्टिक और लोहे का नकली हथियार, मोटरसाइकिल और इंडियन ऑयल का कैस बैग बरामद हुआ है।
यह है मामला,,,,,,
बुधवार 23 सितंबर की देर रात लगभग 12 बजे अज्ञात अपराधकर्मियों ने हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधी पेट्रोल पंप से करीब 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद बलियापुर थाना में कांड संख्या 161/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई । बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद महज 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अमन (24), पिता शेख सब्बीर, निवासी गायदेहरा, गोविंदपुर और विपुल सिंह (23), पिता जितेंद्र सिंह, निवासी रोहतास, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *