निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत मिहिजाम थाना के शहरडाल पंचायत के मोमिन पाड़ा में मनरेगा से निर्मित हो रहे कूप निर्माण के क्रम में दो मजदूरों के दबने से मौत है वहीं एक घायल बताया जा रहा है। जामताड़ा प्रखंड के मोमिनपाडा में मनरेगा मद से कुएं की खुदाई के पश्चात ईट से कूप को बांधने का काम चल रहा था । कूप में कुल 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे। एक मिस्त्री सहित दो मजदूर कूप के अंदर ईट जोड़ाई काम में लगे हुए थे। इसी बीच अचानक से ईट गिरने लगा और उसके जद में मजदूर और मिस्त्री आ गए। एक गंभीर रूप से घायल मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाया। जबकि 2 मजदूर ईट में कुएं के अंदर पूरी तरह दब गए।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास शुरू किया। लेकिन असफलता मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा और विधायक इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दबे हुए मजदूरों को अभी तक नहीं निकाला जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *