इचाक: 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जानेवाला अंतरराष्ट्री बीबीय योग दिवस बुधवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में मनाया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी ने बताया प्रखंड के सभी 19 पंचायतों के मुखिया के नेतृत्व में पंचायत भवन में ग्रामीण सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार योग करेगें। कहा कि प्रखंड मुख्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी की जा रही है। हालांकि सामाचार लिखे जाने तक जिला से कोई आदेश पत्र जारी नही किया गया था। इधर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ के प्रखंड संयोजक सह योग शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. कौशल कुमार मेहता के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष केएन हाई स्कूल ग्राउंड में मनाया जानेवाला अंतरराष्ट्री योग दिवस इस वर्ष जीएम कॉलेज परिसर में मनाया जायेगा।
वहीं योग शिक्षिका ललिता कुमारी उप स्वास्थ्य केंद्र देवकुली और जेएम इंटर कॉलेज उरुका में लोगों को योग करना सिखलाएंगी। हालांकि अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए। सभी सरकारी अथवा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को 21 जून तक के लिए बंद रखा गया है। जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मैदान में बच्चों की संख्या काफ़ी कम होगी।
