रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित व्यापार मण्डल भवन में सोमवार को अनुदानित बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रेणु देवी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेता दिगम्बर मेहता ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने किसानों को बताया कि फसल की पैदावार बढ़ाने और उनके अनावश्यक खर्च को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने उन्नत किस्म के खरीफ फसल के धान और मक्का किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध करा रही है। संचालक जागेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि व्यापार मण्डल से प्रखंड के किसानो को अनुदानित दर पर उन्नत किस्म के बीज विक्रय किया जायेगा, जिससे किसानों की पैदावार तो बढ़ेगा ही पैसे की भी बचत होगी।

उन्होने बताया कि हमारे यहां किसानों को एनएससी कंपनी का आईआर 64 और आईआर 64 डीआरटी धान 1950 रुपए प्रति क्विंटल, एनएससी हाइब्रिड बायो 799 धान 112.50 रु., पीएनपीएच-24 धान 172.50 रु., पीएसी -801 धान 164 रु., डीआरआरएच-2 धान 101.50 रु., अराइज 6464 धान 177.25 रु. प्रति किलो के दर पर उपलब्ध है, वहीं मक्का एमएनएच 104.50 रु. प्रति किलो के दर पर मिलेंगे। मौके पर मण्डल अध्यक्ष जयनन्दन मेहता, मुखिया मीना देवी, नंदकिशोर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, राजकुमार मेहता, अभिषेक कुमार, बीसीओ राजेश कुमार, पूर्व मुखिया सुनिल कुमार मेहता, दिंगबर कुमार मेहता, दिलिप मेहता, सीताराम मेहता, राजबल्लभ प्रसाद, तुलसी मेहता, पंसस प्रतिनिधि, गोविंद प्रसाद मेहता, पैक्स अध्यक्ष कंचन प्रसाद, राजेश कुमार, प्रबील प्रसाद मेहता, मुकेश मेहता, राजेंद्र मेहता, रमेश रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *