पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे ठेकेदार, नहीं तो आपकी खैर नहीं – विधायक

रामावतार स्वर्णकार
इचाक: पीने के साफ पानी को घर घर पहुंचाने के भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा “हर घर जल नल योजना” के तहत निर्मित सोलर चालित जलमीनार का उदघाटन प्रखंड के पुराना इचाक पंचायत में सोमवार को क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य रेणु देवी और मुखिया किरण देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इसके पूर्व समाजसेवी और मुखिया प्रतिनिधी रविशंकर उर्फ भोला साव ने सैकड़ो मोटरसाइकिल व दर्जनों चारपहिया वाहन में सवार अपने समर्थकों के साथ इचाक मोड़ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव का स्वागत कर वहां से काफिला को रैली के रुप में हदारी, इचाक होते हुए जलौंध चौक लाया और सर्वप्रथम वहां के जलमीनार का विधिवत उद्घाटन किया।

तत्पश्चात् पुराना इचाक पंचायत भवन के निकट स्थित जलमीनार का उदघाटन किया। इसके बाद रैली सभा में तब्दील हो गया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय विधायक और जिप सदस्य समेत तमाम मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राम कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार के हर घर नल जल योजना की तारीफ करते हुए कहा योजना का मकसद हर घर में स्वक्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होने संवेदक को हिदायत देते हुए कहा कि संवेदक सुनिश्चित करें कि पूरे पांच वर्ष तक हर घर में साफ पेयजल की आपूर्ति हो, अन्यथा उनकी खैर नहीं। आगामी चुनाव के मद्देनजर निर्दलीय विधायक ने मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि देश को पहली बार गरीब, किसान और बेटियों को का ख्याल रखने वाला प्रधानमंत्री मिला है।

वहीं उन्होने हेमंत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखण्ड की मौजूदा सरकार लूट खसोट, कमीशन और वसूली पर लगी है। प्रदेश की जनता के विकास में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। मुखिया किरण देवी ने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। कार्यक्रम में जिप सदस्य रेणु देवी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, शिवकुमार सिंह, जयनंदन मेहता, गौतम नारायण सिंह समेत कई अतिथियों ने चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार के 9 वर्षो की उपलब्धियां गिनाई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर उर्फ भोला साव, पंसस सरस्वती देवी, उपमुखिया रवीना खातून, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, बसन्त नारायण सिंह, मनोज सिन्हा, संदीप कुमार सोनी, आशीष सोनी, सोनू सोनी, तुलसी राम, राहुल सिंहा, विजय गिरी, नवलेश कुमार, गोविंद मेहता, अजीत कुमार बक्सी, चंद्रिका सिंह, नेमधारी राम, विपिन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अनीश सिंह, भगवान सिंह, मिथिलेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *