निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सोमवार को करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत मुरलीडीह में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ आयोजन हेतु बड़े ही धूमधाम और विधि विधान पूर्वक से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। मुरलीडीह की पावन धरती पर आयोजित कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। कलश यात्रा में 351 कुंवारी कन्या कलश लेकर चल रही थी साथ में बड़े-बड़े पताके लहरा रहे थे। कलश यात्रा में अधर्म की हार हो ,धर्म की जीत हो ,प्राणियों में सद्भावना हो , विश्व कल्याण हो, जय श्री राम और हर हर महादेव आदि उद्घोष लगाए गए।
अगले सोमवार को इस महायज्ञ का समापन होगा। इस महायज्ञ के दौरान भजन ,प्रवचन कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि मुरलीडीह की पावन धरती पर श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ हेतु बड़े ही धूमधाम के साथ भक्ति पूर्ण माहौल में गाजे-बाजे ,पताखे और धार्मिक उद्घोष के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मुरलीडीह क्षेत्र की माताओं बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है जिसकी पूर्णाहुति अगले सोमवार 26 जून को होगा।इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान भजन, गायन एवं कीर्तन का आयोजन होगा तथा साथ ही मुख्य कथावाचक के मुख से प्रवचन का आयोजन भी होगा।
सभी सनातनी भाई बहनों से अपील करना चाहूंगा इस सप्त दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में हजारों की संख्या में सम्मिलित होकर तथा अपने-अपने इच्छाशक्ति एवं यथाशक्ति के अनुरूप सहयोग कर महायज्ञ को सफल बनाएं। मौके पर मुख्य रूप से राजाराम, श्यामसुंदर मंडल, गौरी शंकर मंडल, राजेंद्र मंडल, मितेश शाह निलंबर मंडल ,जय नारायण मंडल, रामनाथ रतन मंडल ,गोपाल मंडल ,वासुदेव मंडल ,विजय मंडल ,उदय मंडल, पप्पू मंडल ,सुरेश मंडल ,नागेश्वर मंडल ,अर्जुन मंडल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग उपस्थित थे ।
