अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल कोलियरी डिवीजन के चासनाला एवं टासरा प्रोजेक्ट के संयुक्त सौजन्य से चासनाला बी टाइप स्थित सैटरडे क्लब में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार से केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के तत्वाधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सेल कोलियरी डिवीजन एवं सीसीएसओ धनबाद के कार्यपालक निदेशक विनित रावल, सीजीएम टी एस रंजन, जीएम एच आर उदय कुमार कुलकर्णी, जीएम वित्त साकेत कुमार मंडल, जीएम आदित्य कुमार सिंह, जीएम आलोक कुमार वाडेकर ने संयुक्त रूप से सरदार बल्लभ भाई पटेल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह का संचालन उप महाप्रबंधक सतर्कता कोलियरीज व सीसीएसओ कृष्ण मुरारी तिवारी ने किया।कार्यक्रम का सर्व प्रथम सेल कोलियरी डिवीजन एवं सीसीएसओ के ईडी विनीत रावल ने सीवीसी का उद्देश्य पढ़कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए ईडी विनीत रावल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार की रोक थाम और उसके विरुद्ध लड़ने में सामूहिक रूप से भाग लेने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सत्य और निष्ठा से कार्य करें। तथा कर्तव्य निष्ठ बने। समारोह के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह को बढ़ावा देने एवं प्रचार प्रसार के लिए सेल कर्मियों व गैर सेल कर्मियों, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समारोह में महाप्रबंधक राघवेन्द्र शर्मा, हनुमान शर्मा, महाप्रबंधक वित्त संजय कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक सतर्कता मिथिलेश कुमार, निशिकांत, अखिलेश कुमार, पी एन रंजन बारीक, वरुण कुमार, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *