अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल,पंकज यादव, सुमित और शिवाकर गिरफ्तार,हत्याकांड के सभी पांच नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

धनबाद । चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज यादव, सुमित और शिवाकर शामिल हैं। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों की हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। इसके साथ ही इस मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों पंकज यादव, सुमित और शिवाकर को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई।

इससे पहले पुलिस इस हत्याकांड के दो आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उस समय भी दोनों आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराई गई थी। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अभिजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *