निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पूर्व रेल मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्म दिन जामताड़ा मिहिजाम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बड़े धूम धाम के साथ मनाया। मौके पर हांशी पहाड़ी स्थित कुष्ठ रोगियों के बीच फल व कपड़े बांटे गए। जामताड़ा राजद जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में लालू प्रसाद यादव की जन्म दिवस मनाया गया। मौके पर प्रदेश सचिव सत्यपाल यादव भी मौजूद रहे। दिनेश यादव ने मौके पर लालू यादव की स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा कहे जाने वाले लालू यादव ने केंद्र में रेल मंत्री रहते देश को काफी लाभ दिया जो विश्व क्रतिमान है।
तत्कलानी बिहार में 90 की दशक में सत्ता ने करवट ली और लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। देखते ही देखते सामाजिक न्याय के मसीहा के तौर पर लालू की छवि बन गई। बिहार की सत्ता में पिछड़ों का प्रतिनिधित्व बढ़ते ही पूर्ण रूप से बदलाव आ चुका था। कभी बिहार की जो राजनीति सवर्णों के इर्द-गिर्द घूमती थी, वह अब नए रूप में पिछड़ों और वंचितों के इर्द-गिर्द घूमने लगी। उसी सामाजिक न्याय के आन्दोलन का ही नतीजा है कि आज नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। एक समय ऐसा भी आया कि जीतन राम मांझी भी बिहार के मुख्यमंत्री बने। इस बदलाव के बाद बिहार में कई नेता उभरे। मौके पर मनोज यादव, नगर अध्यक्ष
शिबू पासवान, ज़िला सचिव उत्तम सिन्हा, पपू यादव, गुड्डू यादव, रामबालक यादव, मैना, शंभू यादव, मुद्रिका यादव, अशोक हेंब्रम, हरी शर्मा, मोहमद असलम व अन्य मौजूद थे।
