इचाक: थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव में तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। और भागने के क्रम में ग्रामीणों ने दो चोर को दबोच लिया जबकि एक भागने में सफल रहा। घटना शनिवार रात की है। इस बाबत भुक्तभोगी गृह स्वामी शंकर गिरी ने इचाक थाने में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। आवेदन में कहा है कि अधिक गर्मी के कारण घर के सभी परिवार शनिवार रात छत पर सो रहे थे। जिसका लाभ उठाते हुए चोर घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा गोदरेज का ताला तोडते हुए उसमे रखा 30 हजार नकद, एक जोड़ा पायल और एक जोड़ा झुमका की चोरी कर लिया। इसी दौरान मेरे चाचा शौच के लिए बाथरूम की ओर गए, तो देखा कि दो लड़के बाहर में गुफ्तगू कर रहे हैं।

चाचा को देखते ही दोनों भागने लगे। इसी बीच तीसरा लड़का कमरे से निकलकर मेरे चाचा के ऊपर रड से प्रहार करते हुए खेत की ओर भागने लगा। चाचा ने जब हल्ला किया तो गांव वाले जाग गए और खेत की ओर भाग रहे दो चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक चोर ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला। इधर पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम संदीप कुमार पिता रघुनाथ मेहता और प्रिंस कुमार पिता भोला मेहता ग्राम कुरहा बताया। जबकि संदीप कुमार पिता अजय कुमार मेहता भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों की सुनाई कर धुनाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गई वही गिरफ्तार चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही भागने वाला चोर संदीप की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *