कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के काली तला में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण दास की मां की 8वी पुण्यतिथि पर निरंक्री सत्संगी सहित हजारों संख्या में काली तल्ला के लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मौके पर उनकी मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान जामताड़ा जिला कांग्रेस के वरीय नेता मौजूद थे। मौके पर भजन, कीर्तन सहित पूजा पाठ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे। कांग्रेसी नेता अरुण दास ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आसपास के गणमान्य लोग सहित पूजनीय लोगों को आमंत्रित कर पूजा पाठ किया गया। वही उन्हें भोजन कराया गया। मौके पर दिलीप दास, संजीव दास सहित निरकारी समाज वा काली तला के लोग मौजूद थे।
