निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा से मिलकर जामताड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के साथ एमवीआई जामताड़ा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर एमबीएआई पर कार्रवाई एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सोमनाथ सिंह पर किए झूठा मुकदमा वापस करने लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने किया प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला मंत्री कुणाल सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुप पांडेय, जिला महामंत्री भाजयुमो चंदन राउत,।

नगर अध्यक्ष भाजयुमो अर्जित मिश्रा शामिल थे। नेताओं का कहना था कि भाजपा जिला अध्यक्ष पर षड्यंत्र के तहत मुकदमा एमवीआई जामताड़ा द्वारा किया गया है । झूठा मुकदमा वापस होना चाहिए एवं एमवीआई मोहम्मद शाहनवाज के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह द्वारा दिए गए आवेदन पर थाने में एफआईआर होना चाहिए एवं जांच होनी चाहिए साथ ही जब तक जांच चले तत्काल एमवीआई मोहम्मद शाहनवाज को निलंबित रखनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने आगे कहा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बातों को गंभीरता से सुना एवं मामले पर विचार करने का भरोसा दिया,नेताओं के अनुसार क्योंकि मामला भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्व्यवहार का है जिला प्रशासन मामले की गंभीरता को समझें एवं आवश्यक कार्यवाही करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से मामले में न्याय पाने के लिए संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *