रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के निचली जमुआरी में नवनिर्मित देवी दुर्गा मंदिर का उद्घाटन सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 26 मई से शुरू होने वाला शतचंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया। यज्ञाचार्य तुलेश्वर पांडेय एवं उपाचार्य उदय पांडेय ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन कराया साथ ही बजरंगबली का झंडा खड़ा कर यज्ञ मंडप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला पुरुष श्रद्धालु बाजे गाजे के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया।
मौके पर पुजारी विक्की भारती संचालन समिति के अध्यक्ष राम लखन मेहता, रामशरण शर्मा, जिप सदस्य उम्मीदवार अंजु यादव व सावित्री देवी, सुरेश पांडेय, विजय गिरी भीम गिरी मेघनाथ यादव, किशोरी महतो, मनोज मेहता, मीना देवी, अनुज मेहता, रोहित रजक, द्वारिका मेहता, अरुण पांडेय, गिरधारी पांडेय, बैजनाथभारती, अरुण भारती, तुलेश्वर ठाकुर, महेश रजक, बनवारी रजक, खीरू ठाकुर,भीखो रजक केदार महतो,
नेमचंद महतो, राजेंद्र गिरी, नेमान रजक, श्रवण रजक, विक्की रजक, संजय शर्मा मेघलाल ठाकुर, नारायण ठाकुर , अवधेश शर्मा, बबली महतो, चिंतामन महतो, प्रमोद गिरी, रवि गिरी, विकास भारती, छत्रु यादव, मेघु यादव, मनोहर यादव वैजंती मसोमत, रीता देवी, उषा देवी रगिया, देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे ।
