रामावतार स्वर्णकार
इचाक। इचाक और मुफस्सिल थाना के समीपवर्ती इलाका डंडई कारीमाटी पुल के समीप जंगल में अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। वहीं घटना के दौरान भाग रहे एक अपराधी को मुफ्फसिल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अपराधियों ने गुरुवार शाम 5:15 बजे घटना को अंजाम दिया । मृतक की पहचान लक्ष्मण पांडे (41 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता और गांव के नाम का पता नहीं चल सका है। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों की संख्या आठ थी। गोली के शिकार लक्ष्मण जैसे ही पुल के समीप पहुंचा पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे दबोच लिया। गोली चलने से पूर्व अपराधियों और मृतक के बीच धक्का-मुक्की बाद लाठी-डंडे भी चले।

इसके बाद मृतक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान अपराधियों ने उसके शरीर में दो गोली मार कर जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। मृतक के शरीर में दो गोली लगने के निशान है। जबकि अपराधियों द्वारा पांच राउंड गोली चलाई गई है। गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति महेंद्र कुमार साव, पिता स्व. किशोर साव, जुलजूल का बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना मिलते ही इचाक पुलिस और मुफस्सिल पुलिस  सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा, काला रंग के दो बैग, लाठी डंडा और एक हेलमेट और लाल रंग का अपाचे मोटरसाइकिल जब्त किया है।

मृतक के शव का पंचनामा के बाद इचाक थाना लाया गया। जिसे पहचान के लिए पुलिस निगरानी में रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल हजारीबाग भेजा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि मृतक लक्ष्मण पांडे अपराधी प्रवृत्ति का था। वह कुछ माह पूर्व जेल से बेल पर बाहर आया था। अपराधियों द्वारा सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या किए जाने से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई, अमनारी जगदीशपुर, बडासी, शेखा और इचाक के कालीमाटी, छावनी गिरही, बरवा, गुंजा, अलौंजा आदि गांव में सनसनी फैल गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *