निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज शीतल कुटीर जामताड़ा में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने अपने आवासीय परिसर में जामताड़ा नगर पंचायत के सभी वार्ड के सैकड़ों अल्पसंख्यक बहनों के बीच साड़ी और सेवइयां का वितरण किया। इस मौके पर तरुण गुप्ता ने अल्पसंख्यक बहनों को ईद की शुभकामनाएं दी और कहां की आने वाला समय खुदा आपके सारे कार्यों में बरकत दे आप तरक्की करें और समाज के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाऐ। ईद के मौके पर आप बहनों के बीच मीठी सेवइयां बांटकर हम समाज में मीठी-मीठी सुगंध लाना चाहते हैं, जिससे आने वाले समय में हम सब मिलकर नगर पंचायत का विकास कर सकें। आप बहनों के आशीर्वाद और प्यार के बदौलत आज हम समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्यार और सम्मान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं ।

इसलिए हमारी सदैव मन में इच्छा रहती है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैठा हुआ आदमी के चेहरे में खुशियां लाने का निरंतर प्रयास किया जा सके, आने वाले ईद की आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हैं ।इस मौके पर कई अल्पसंख्यक बहनों ने तरुण गुप्ता को दुआ दिया और ईद के मौके पर घर आकर सवैया खाने का निमंत्रण भी दिया ,तरुण गुप्ता ने सभी लोगों की निमंत्रण को स्वीकार किया और कहा कि आप बहनों के प्यार और दुलार के लिए निश्चित तौर पर आपके घर पर पहुंचने का कार्य करूंगा। इस मौके पर साजिद अंसारी, कल्लू सेख,रमेश रावत राजू मिर्धा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *