रामावतार स्वर्णकार
इचाक: सालपर्णी जंगल से सटे इचाक एवम पदमा थाना सीमांकन क्षेत्र पर चमेली झरना में बने पत्थर खदान के गहरे पानी में डूबने से प्रिंस कुमार (उम्र करीब 18 वर्ष )पिता संजय मेहता की मौत हो गई। हालांकि युवक का शव को गहरे पानी से निकालने के लिए गोताखोर कड़ी मशकत कर रहे हैं। मृतक युवक इचाक थाना के पारटाँड भुसाई का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक प्रिंस अपने सगे भाई समेत सात युवकों के साथ हजारीबाग से गुरुवार सुबह नौ बजे शालपर्णी घूमने गया था। वहां जाने के बाद सभी लड़के चमेली झरना(खदान) में नहाने चले गए। जिसमे एक प्रिंस का बडा भाई कुंदन, प्रिंस का मौसेरा भाई और चार अन्य दोस्त शामिल थे।

नहाने के क्रम में सभी युवक गहरे पानी में डूबने लगे। इसके बाद कुछ युवक एक दूसरे को पकड़ कर तैरते हुए बाहर निकल गए । लेकिन प्रिंस कुमार नहीं निकल पाया और वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चे हल्ला करने लगे अपने परिजनों को सूचना दिया। परिजनो ने स्थानीय पुलिस को सुचना दिया। सूचना पाकर इचाक थाना प्रभारी धनंजय कुमार, पदमा थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। कोडरमा से तैराक (गोताखोर) को लाया गया। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर शव को ढूंढ नही सके थे । स्थानीय लोगो ने बताया कि खदान की गहराई लगभग 150 फीट पानी है। इधर प्रिंस के मौत की खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कांग्रेस नेता डा आरसी मेहता एवं पदमा जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता शव को तलासने में मदद कर रहे हैं। एवम निगरानी इचाक पुलिस एवं पदमा पुलिस कर रही है। सामाचार लिखे जाने तक प्रिंस का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *