जगह जगह पर पर निकला विशाल शोभा यात्रा
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । स्वतंत्र भारत के संविधान के रचयिता ईश्वर रूपी बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती प्रखंड के पेठियाबागी, बड़ा अखाड़ा, अंबेडकरनगर, कुटुमसुकरी, करियातपुर, देवकुली, जेपी चौक दरिया, अलौंजा, डुमरौन, बोंगा, बरियथ समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। देवकुली में मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, पूर्व मुखिया परमेश्वर राम, महेन्द्र राम, उमेश गिरी, मिथिलेश सिंह समेत कई लोगों ने बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
बड़ा अखाड़ा में मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं पेठियाबागी में उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बाबा के बनाए संविधान के कारण ही देश की जनता सुरक्षित है। अंबेडकरनगर में मुखिया अशोक कप्परदार ने बाबा साहेब के शिक्षा, एकता और संघर्ष की बात याद दिलाई। इस दौरान प्रखंड के पुराना इचाक अम्बेडकर नगर, पेठियाबागी कुटुमसुकरी समेत कई स्थानों से विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे हाथों में बाबा साहेब की तस्वीर लगी तख्ती लिए गाजे बाजे के साथ झूमते हुए इचाक बाजार पहुंचें। जहां से जोश और जुनून से लबरेज लोगों ने जय भीम का जयकारा लगाते हुए खत्री मोहल्ला, पेठियाबागी होते हुए थाना, लोहार टोली, दर्जी मोहल्ला होते हुए कार्यक्रम स्थित अपने गंतव्य तक पहुंचे।
इस दौरान परासी पंचायत के मुखिया अशोक कप्परदार और पुराना इचाक पंचायत की मुखिया किरण देवी ने भी जुलुश में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। कहा कि बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर के बनाए संविधान ने देश में जाति धर्म, जात पात और वर्ण व्यवस्था से ऊपर उठकर समानता का अधिकार लाया। हम उनके बनाए संविधान का पालन करें और उनके आदर्शों पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पंसस विक्की खत्री, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, अशोक कुमार दास, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, जयनंदन मेहता, भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार दास, पूर्व प्रमुख सरिता देवी, नेमधारी राम, आदर्श यूवा संगठन के गौतम कुमार, रुपेश कुमार, रविशंकर उर्फ भोला कुमार, शत्रुघ्न राम, लालमोहन रविदास, समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।
