कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जामताड़ा जिला इकाई की बैठकअनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता मे हुई। जिस मैं निर्णय लिया गया 4 अप्रैल झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि एवं 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जयंती एवं 14 तारीख को भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ जिले के सभी प्रखंडों में मनाई जाएगी। मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा की इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। जिसमें जिले में भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्वच्छता अभियान एवं साफ-सफाई, वृक्षारोपण, छात्र एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बावरी के निर्देशानुसार कार्यक्रम करने को लेकर बैठक मे विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है। मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री रोहित मिर्धा, जामताड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीना शर्मा, कमल गुप्ता, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।
