कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । महावीर जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह मिहिजाम जैन समाज की ओर से महावीर जी की शोभायात्रा निकाली गई। मिहिजाम मेन रोड स्थित जैन मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा मिहिजाम मेन रोड, स्टेशन रोड, हटिया रोड, हाई स्कूल रोड, पीबी रोड, भुवन दत्ता रोड, आदि होते हुए जैन मंदिर परिसर में आकर शोभा यात्रा समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
शोभायात्रा में महावीर जी की उपदेश जियो और जीने दो का नारा, महावीर पताका व झांकी भी रहे। मौके पर अनिल कासलीवाल,अशोक छाबड़ा, अशोक जैन, विनय जैन, नीरू जैन, आनंद जैन, मिहीजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, समाजसेवी काजू शर्मा सहित मिहिजाम थाना के महिला व पुलिस के जवान मौजूद थे।
