निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के गेडिया बाबा कालिंजर भगवत सेवा समिति जामताड़ा के गेड़ीया सार्वजनिक ४४ मौजा समिति द्वारा आयोजित सप्तम दिवसीय श्री मद भगवत कथा समारोह के उपलक्ष में आयोजित भव्य कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के कलश यात्रा में भाग लेने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी गई।इस कलश यात्रा में सैकड़ो माताएं बहनें और श्रद्धालु लोग नए वस्त्र धारण कर बड़ी ही उत्साह और उमंग के साथ सम्मिलित हुए। पूरे गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की नाला प्रखंड के गेड़िया गांव में श्री मद भगवत धार्मिक साप्ताहिक कथा के उपलक्ष में भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई।

सात दिवसीय श्री मद भगवत कथा का इस मध्य में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होना हैं।पूरे गेडिया क्षेत्र में भक्ति रस की धारा बहने वाली हैं।हम सब को श्री मद भगवत कथा का जरूर श्रवण करना चाहिए और अपने अपने तरीके और सामर्थ के हिसाब इस धार्मिक साप्ताहिक अनुष्ठान में अपना योगदान देना चाहिए।बाबा कालिंजर भगवत सेवा समिति जामताड़ा के गेड़ीया सार्वजनिक ४४ मौजा समिति के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं।हम सब को भी समिति का सहयोग करना चाहिए ताकि हर वर्ष इस तरह के अनुष्ठान का आयोजन होता दे।मौके पर मुख्य रूप से पुजारी कामदेव पांडे गंगाधर पांडे केवल 44 मौजा के सभी भक्तों बृन्द उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *