निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । गांधी मैदान जामताड़ा में डिस्टिक्ट फोटोग्राफर एसोसिएशन के बैनर तले एक बैठक आयोजन की गई। जिस बैठक की अध्यक्षता जिला फोटोग्राफर संघ के सचिव नीरज कुमार मंडल ने किया। बैठक में भाग ले रहे सभी संघ के सदस्यों को नीरज कुमार मंडल ने कहा कि फोटोग्राफर लाइन में मेहनत कर अच्छी करियर बना सकते हैं। इस बैठक में सदस्यता की शर्तों और महत्व के बारे में चर्चा की गई। वहीं संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण साह ने कहा कि फोटोग्राफरों को सदस्यता के माध्यम से संगठित होने का एक मौका मिलता है जो उन्हें अपने व्यवसाय के लिए अनेक लाभ प्रदान करता है।
इसमें सदस्यों को संगठन के लाभ, नेटवर्किंग अवसर,नए क्लाइंट के आने का मौका,विशेष अवसरों में भाग लेने का मौका आदि शामिल होते हैं।बैठक में सदस्यता के लाभों को समझाने के साथ-साथ संगठन के स्तर पर उन्नति के लिए एक संकल्प भी लिया गया। बैठक में मौके पर मुख्य रूप से फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण साह,सचिव नीरज कुमार मंडल,कोषाध्यक्ष विकास कुमार दास,मीडिया प्रभारी अभिषेक पंडित की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण किए।मौके पर बैठक में बम शंकर,प्रकाश मंडल, प्रेम कुमार मंडल,रमेश कुमार साहू,संदीप कुमार महतो,पप्पू मंडल,मिथुन चक्रवर्ती, राज,विनय दास, पिंटू कुमार बावरी, लक्ष्मण कुमार दास, सूरज मंडल, सभी उपस्थित हुए।
