निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । संथाल परगना राष्ट्रीय जनता दल का बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में संथाल परगना साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया । राजद प्रदेश का प्रधान महासचिव के द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया इसी के तहत हांसी पहाड़ी मिहिजाम जिला जामताड़ा सत्यपाल यादव के पुनः प्रदेश सचिव राजद नियुक्त किया गया। सत्यपाल यादव राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि सत्यपाल यादव को प्रदेश सचिव बनाने से जामताड़ा जिला के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है इनको प्रदेश सचिव बनने से संथाल परगना में संगठन में मजबूती मिलेगा।
