सिंदरी/रांची । भाजपा से सिंदरी विधानसभा के विधायक इंद्रजीत महतो के लगभग 22 वर्षीय पुत्र विवेक महतो के रांची में आत्महत्या करने की सुचना सामने आयी है। विधायक के समर्थकों को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह मिली। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि रांची के बरियातू इलाके में सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम विवेक कुमार महतो है। वह विधायक का बड़ा बेटा था। वही मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। विवेक कुमार महतो इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था। घटना की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है ।

वही खबर लिखे जाने तक विवेक ने आत्महत्या किन कारणों से किया है, यह मालूम नहीं चल सका है । इस सम्बन्ध में अभी तक परिवार की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *