रामावतार स्वर्णकार
ईचाक । विद्युत विभाग के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि हरिहर मेहता ने वर्तमान बिजली की समस्या पर चिन्ता जाहिर करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर कोसा। उन्होनें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इचाक में कई महीनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं ग्रामीण। इस समस्या से कई बार विद्युत विभाग के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण, अभियंता कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया । लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती।
उन्होनें प्रखंड में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत जहां-जहां ट्रांसफर लगा है उसे चालू कराने, दरिया पंचायत में ग्राम जगड्डा एवं जोगीडीह में सिंचाई ट्रांसफॉर्मर लगाने एवं 50 पॉल के साथ-साथ केबल तार लगाने, ग्राम जगड़ा में 100 केवी का एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम कुरहा में पीडब्लूडी मुख्य पथ पर लगे पॉल को हटाने, राधेश्याम मेहता के घर के ऊपर लटक रहे 11000 वोल्ट का तार को हटाने, इचाक बजार मुख्य पथ पर घनी आबादी के क्षेत्र से गुजर रहे जानलेवा नंगे तार को हटाकर केबल वायर लगाने, ठेपाय और डॉय में सिंचाई का ट्रांसफार्मर चालू कराने, मंगुरा, करियातपुर, जमुआरी, फुरूका समेत प्रखंड के सभी गांवों में सिंचाई हेतु बिजली उपलब्ध कराने की मांग विभाग से किया है। लेकिन विभाग अभी तक मौन है।
उन्होनें यह भी कहा कि इचाक के कालाद्वार, फुफंदी, आरा, समेत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में धनिया की व्यवसाइक खेती की जाती है ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो।
