निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने रिबन काटकर राष्ट्रव्यापी हस्तशिल्प मेला का विधिवत् उद्घाटन किया। इस राष्ट्रव्यापी हस्तशिल्प मेला परिसर में मेला उद्घाटन के मौके पर जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 16 वार्डो के प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकगणों को मां चंचला दशम वार्षिक महोत्सव में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मां चंचला महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवम नप अध्यक्ष रीना कुमारी के द्वारा मोमेंटो प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
हस्तशिल्प मेला उद्घाटन सह वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में सभी वार्डो के सैंकड़ों की संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।बालिकाएं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी वरिष्ठ नागरिकगण का स्वागत किया गया। मेला में विभिन्न प्रदेशों के हस्त निर्मित सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया हैं और अन्य दुकानें, बच्चों की मनोरंजन संबंधी दुकानें,झूले और खाने पीने की दुकानें लगाई गई हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की आज नगर पंचायत अध्यक्ष ,सभी वार्ड पार्षद,जामताड़ा नगर के प्रबुद्ध गणों की उपस्थिति में राष्ट्रव्यापी हस्तशिल्प मेला का विधिवत उद्घाटन सह मां चंचला दशम वार्षिक महोत्सव में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकगणों मां चंचला महोत्सव समिति के तत्वधान में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।हमारे वरिष्ठ नागरिकगण जामताड़ा नगर के सिरमौर हैं ।
उन्ही के सलाह मशविरा और देखरेख में एक से बड़कर जामताड़ा में ऐतिहासिक कार्यक्रम हुए हैं।इस राष्ट्रव्यापी हस्तशिल्प मेले में विभिन्न प्रदेशों के हस्त निर्मित और स्वदेशी सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया हैं।इस मेले में खरीदारी कर लघु उद्योग,हस्त शिल्पकारों और स्वदेशी समानों का बड़ावा दे सकते हैं।आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन रहा की हम सब को नगर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।मौके पर सैकड़ों की संख्या में जामताड़ा नगर वासी उपस्तीथ रहे।
