निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर साईबर ठगी करना, (2) पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर ANYDESK APP डाउनलोड कराकर 10 रू० जमा करने का झासा देकर साईबर ठगी करना का मामला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी को गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि० अजय कुमार पंजिकार, थाना प्रभारी साईबर अपराध थाना तथा अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम ताराबहाल एवं जामताड़ा थाना अंतर्गत एक्सिस बैंक के सामने छापामारी कर साईबर अपराधी (1) विशाल कुमार मंडल, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० हराचन मंडल, ग्राम काशीटॉड (2) राजकुमार मंडल, उम्र 22 वर्ष, पिता जुगल मंडल, ग्राम ताराबहाल, दोनों थाना करमाटॉड को ताराबहाल से राजकुमार मंडल के दुकान से एवं (3) सुबल पंडित, उम्र 26 वर्ष, पिता पतिराम पंडित, ग्राम बरदेही, थाना बिन्दापाथर सभी जिला जामताड़ा को एक्सिस बैंक, जामताड़ा से गिरफ्तार गया।

इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या दर्ज करते हुवे विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से 6 मोबाईल, 37 सिम कार्ड, 8 ए०टी०एम० कार्ड, लैपटॉप, 25 हजार नगद, एक मोटरसाईकिल की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास विशाल कुमार मंडल, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० हराधन मंडल, ग्राम काशीटॉड, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा का साईबर अपराध थाना कांड सं0 60/20 में आरोप पत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *