निशिकांत मिस्त्री

राहुल गांधी जी के कार्यों से काफी प्रभावित है पहाड़िया समाज..जल्द एक डेलीगेशन लेकर इन्हें राहुल जी से मिलाउंगा-इरफान अंसारी

भाजपा की सरकार ने पहाड़िया समाज को हमेशा से अनदेखा किया

जामताड़ा । विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का आज शिवपुर के पहाड़िया टोला में बसंती देवी और राजेश पहाड़िया के नेतृत्व में हजारों लोगों ने गर्मजोशी स्वागत किया। विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा माहौल गूंज उठा। इतनी संख्या में लोगों की उपस्थिति देख विधायक भी सन्न दिखे। मौके पर पहाड़िया समाज के लोगों ने कहा की हम लोगों को देखने वाला कोई नहीं है। पूर्व में जब फुरकान अंसारी साहब हमारे विधायक थे तो वे लगातार हमारे साथ हर सुख दुख में खड़े रहते थे और समाज में आगे लाने का काम करते थे। आज वही उम्मीद आप के विधायक बनने के बाद से हम लोगों को आई है।

आपने हमारे हक एवं अधिकार को सदन में उठाने का काम किया जिसके लिए हम सभी आपको धन्यवाद देते हैं। साथ ही पहाड़िया समुदाय ने विधायक जी से आग्रह किया कि हमें राहुल गांधी जी से एक बार मिलाया जाए जो लगातार पूरे देश में पैदल चलकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम लोग उनसे काफी प्रभावित हैं और एक बार उनसे मिलना चाहते हैं। मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा की पहाड़ियां समुदाय को किसी भी हाल में विलुप्त होने नहीं दूंगा। पहाड़िया ऐसी आदिम जनजातिया हैं, जिनकी संख्या लगातार घट रही हैं जो चिंता का विषय है।

इस मामले को लेकर मैंने सदन में भी पहाड़िया समाज की आवाज को बुलंद करने का काम किया। मैंने सरकार के समक्ष पहाड़िया समाज के अधिकार एवं उनकी मांगों को रखा और बताया की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तौर पर पिछड़े समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए कभी गंभीर प्रयास नहीं हुए। अनदेखी के बीच पहाड़िया समाज आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आलम यह है कि यह लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। पहाड़ी समुदाय सबसे पिछड़ा हुआ है और उसे सरकार की मदद की जरूरत है। पूर्व की भाजपा सरकार ने इस समुदाय के साथ हमेशा से गलत किया और उनकी आवाज को दबाने का काम किया।

आगे विधायक ने कहा की पहाड़ियां समाज कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए मैं एक हाईटेक लाइब्रेरी देने जा रहा हूं। हमारे बच्चे पढ़ेंगे तभी यह समाज जागरूक होगा और समझ में आगे आएंगे। मैं इनकी समस्याओं को लेकर जल्द देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी के से मिलूंगा।

मौके पर कुटुम पहाड़िया, पार्वती पहाड़िया, सनीचर पुजहर, हीरालाल पुजहर, सरयू पूजहर, बसंत पूजहर, बीरबल अंसारी, राम सही दास, सकीना, काजल शर्मा, बुलु देवी, कांग्रेस यादव, हराधन महतो सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *