कृष्णा प्रसाद

पूर्व रेलवे जीएम के चित्तरंजन स्टेशन दौरा के अवसर पर लाखो खर्च कर बनाई गई थी गार्डन में जंगल झाड़ उग आई है

मिहिजाम । चित्तरंजन स्टेशन से सटे ईस्ट केबिन के पास साल भर पहले बना रेलवे का गार्डन इन दिनों शौच करने का अड्डा बना हुआ हैं। पूर्व रेलवे के जीएम के चित्तरंजन स्टेशन दौरा पर आसानसोल मंडल रेल की ओर से ईस्ट केबिन के पास लाखो खर्चा कर रेल गार्डन का निर्माण कर गार्डन में फूल की पौधा लगाई गई थी। इसके साथ ही हजारों रुपिया के चाइनीज घास भी गार्डन में लगाई गई।परंतु रेलवे स्टेशन की अनदेखी के कारण अब गार्डन में जंगल झाड़ भर गया है। यहां आस पास के दुकानदार वा लोग सुबह साम शौच करते है। इस कारण यहा गंदगी फैल चुका है।

चितरंजन स्टेशन प्रशासन की ओर से गार्डन के आसपास शौच करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाने के कारण यहां गंदगी आसानी से देखने को मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *