हजारीबाग । शुक्रवार को हजारीबाग के टाटी झरिया के सिवाने पुल के समीप अचानक एक स्कूटी में आग लग गई । आग लगने के बाद स्कूटी सवार ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई और स्कूटी सवार बाल- बाल बच गया । घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए । कुछ लोगों ने जलते हुए स्कूटी का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है । वही स्थानीय लोग आशंका जता रहे है की स्कूटी में आग शार्ट सर्किट से लगी होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *