कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने गुरुवार को चिरेका की सहायक इकाई डानकुनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता में सुधार,हाउस कीपिंग आदि में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उत्पादन गति क्षमता को निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया। श्री कश्यप ने अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों से भी बातचीत की।जीएम ने निरीक्षण के दौरान, अधिकारीगण, विभागीय प्रमुख, पर्यवेक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
