निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नाला थाना क्षेत्र के अडांग गाँव में ई सी एल के बंद कोयला खदान में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुआ है। लाश को देख ग्रामीण पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से काफी जद्दोजहद और मसक्कत के बाद लाश को गड्ढे से निकाल पाएं हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताते चलें कि इस क्षेत्र में ई सी एल के कई बंद कोयला खदान है। जहाँ कोयला की अवैध खनन माफिया व अन्य लोगों द्वारा खनन कर लेजाते हैं।
घटना स्थल से कई तेल के कंटेनर मिला है। मौके पर नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा ने बताया की ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि अडांग गाँव में एक गड्ढे नुमा स्थान में एक व्यक्ति की लाश देखी गई। जिसके बाद हमलोग इस स्थान में पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की है प्रथम दृष्टिकोण से यह गड्ढे में गिरने की वजह से मौत होने की संभावना लग रही है और बेहतर रूप से जाँच कर रहे हैं कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, जो भी कारण होगा जल्द सबके सामने आजायेगा। वहीं नाला थाना प्रभारी ने महेश मुंडा ने जानकारी साझा करते हुवे बताया की आज दिनांक 22/12/2022 समय 11 बजे सूचना मिली थी कि नाला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडंगल में बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध कुआं नामा बंद खदान में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
घटनास्थल पर आकर उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ करने पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बंद कुँवा नुमा खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है । लाश को खदान से निकालने पर मृतक का नाम अशोक घोष पिता रवि घोष ग्राम अरंग पश्चिम बंगाल के रूप में पहचान हुई है। किसी प्रकार का विधि व्यवस्था का समस्या नहीं है। लाश को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। खदान के धसने या उससे दबकर मरने की बात नहीं पाई गईं।
