कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । रेलनगरी चित्तरंजन के बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल के बच्चों ने स्थानीय चिल्ड्रन पार्क में वार्षिक शैक्षणिक परिभ्रमण और पिकनिक का आनंद संयुक्त रूप से लिया। विद्यालय के बच्चा क्लास के बच्चों ने अपने क्लास टीचर के साथ गुरुवार को चिल्ड्रन पार्क पहुंचकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और झूला एवं मनोरंजन के अन्य आनंद का मजा लिया। बच्चों को खेल खेल में इस परिवार के दौरान पढ़ाई के प्राथमिक विषयों से भी अवगत कराए गए। प्रकृति के महत्व और पर्यावरण के गुणवत्ता की भी जानकारी दी गई। इस सामूहिक पिकनिक में बच्चों को सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के महत्व की भी जानकारी दी गई।
पिकनिक पर आए सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चों ने इस वार्षिक टूर पर खुशी का इजहार किया। प्राचार्य कुलजीत कौर ने जानकारी दी कि प्राथमिक स्तर के सैकड़ो बच्चों ने इस पिकनिक का आनंद लिया।
