निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुका है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक भीड़ भाड वाले स्थानों में अभी तक अलाव की व्यवस्था नही हुई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में आवागमन के लिए लोग आते जाते हैं। रात्री में विशेष कर अलाव की जरूरत है। रात्री आवागमन करने वाले लोगों को ठंड के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते ठंड के प्रभाव को देखते हुए जामताड़ा डी सी फैज अक अहमद मुमताज, एस डी ओ संजय पांडे व अन्य पदाधिकारीयों ने जामताड़ा नगर का भ्रमण कर जायजा लिया। भीड़ भाड़ वाले स्थानों में बैठकर चाय की चुस्की लिया।

मौके पर डी सी जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज ने कहा की बढ़ते ठंड को देखते हुवे देखा जा रहा है कि किस किस स्थानों में अलाव की व्यवस्था हुई है जहाँ भी भीड़ भाड़ की स्थान है वैसे जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। वहीं जरूरत मंद के बीच कंबल का वितरण किया गया है और जो भी जरूरत मंद होंगे उन्हें चिन्हित कर जल्द कंबल का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *