प्रखंड संसाधन केंद्र में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनरामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) इचाक में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, माॅडल विद्यालय, मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय समेत कुल 40 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीपीओ वंदना श्रीवास्तव ने किया। उन्होनें कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा कि बच्चे अपने अंदर नवीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करें जिससे समाज और देश की प्रगति को नई रफ्तार मिले। इस दौरान बच्चे काफ़ी खुश और उत्साहित नजर आए।
उन्होनें एक से बढ़कर एक साइंस मॉडल प्रस्तुत किया साथ ही साइंस और टेक्नोलॉजी पर अपने विचार और अनुभव प्रकट किया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल की भूमिका विज्ञान शिक्षक क्रांति कुमार, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, महेंद्र प्रसाद, नुसरत बानो, आरती भकला, संजय कुमार एवं तुलेश्वर जी ने निभाया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में केएन+2 उच्च विद्यालय इचाक ने पहला स्थान बनाते हुए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए अपनी जगह बनाई। वहीं आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा ने दूसरा और कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय ने तीसरा स्थान लाकर प्रखंड का नाम रौशन किया। अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
