निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बदल पत्रलेख, जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुराना कोर्ट स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ती में माल्यार्पण कर कार्यक्रम यात्रा की शुरुआत हुई जो गांधी मैदान सिद्धू कानू की मूर्ति में माल्यर्पण कर कारवाँ आगे बढ़ा जिसके बाद पार्टी के निष्कासित जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के समर्थक हरिमोहन मिश्रा के साथ भीड़ गये जो शिलशिला दो- तीन स्थानों में चलता रहा जिस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे।
मीडिया से बात करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की जामताड़ा में भारत जोडो यात्रा बहुत ही गौरव की यात्रा हुई है। देश में राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा कर रहे हैं। उसी के आलोक में झारखण्ड में उप यात्रा चल रही है। जिस प्रकार देश में महंगाई चरम पर है, देश में बेरोजगारी चरम पर है। इससे देश के लोगों में आक्रोश है। यहाँ की भीड़ को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार लोग केंद्र के भाजपा सरकार से आक्रोशित हैं। भाजपा सिर्फ देश तोड़ने का काम कर रही है। वहीं पत्रकारों द्वारा राजेश ठाकुर से जब सवाल किया कि आपस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी गई जिससे झड़प हुई है तो उन्होंने कहा कि कारवां जब चलती है तो थोड़ा ठेला ठेली हो जाती है।
कोई झड़प और लड़ाई नही हुई है। वहीं जामताड़ा विधायक ने भी इस घटना को नकारा है। जामताड़ा विधायक ने कहा कि इस तरह की अफवाहें चल रही हैं जो गलत है । उन्होंने कहा कि जामताड़ा में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मजबूत है।
