निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । कांग्रेस पार्टी का भारत जोडो यात्रा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक की यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में झारखण्ड में भारत जोडो उप यात्रा के रूप में केंद्रीय कमिटी ने तय किया है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने जामताड़ा जिला में 14 दिसंबर को ए आई सी सी सदस्य सह जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में यह यात्रा जामताड़ा में निकाली जायेगी। इसके लिए जामताड़ा कांग्रेस पार्टी ने जामताड़ा में तैयारी पूरी कर ली है। 14 दिसंबर को भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश स्तर के नेता समेत कई मंत्री शामिल होंगें।
ए आई सी सी सदस्य सह जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने अपने आवासिये कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें उन्होंने बताया की कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत यात्रा चल रही है इसी निमित झारखण्ड में उप यात्रा के रूप में भारत जोडो यात्रा चलाई जा रही है। 14 दिसंबर को जामताड़ा में भारत जोडो उप यात्रा निकाली जायेगी जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। यात्रा की रूट चार्ट बनाई गई है। इस यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री शामिल होंगे। यात्रा के बाद यज्ञ मैदान में सभा की जायेगी। जिसमें आंमत्रित नेता व मंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, वरीय नेता जोबेश्वर मिश्रा, काली चरण सरखेल, मुस्तफा अंसारी व अन्य मौजूद थे।
