रामावतार स्वर्णकार
इचाक । उद्यान विभाग हजारीबाग के द्वारा पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के बरियथ पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी महिला कृषक कल्याण समिति रांची के द्वारा किसानो को प्रशिक्षित किया जायेगा। उद्घाटन जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, जीप सदस्य रेनू देवी व मुखिया नीसु मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
कहा कि कम लागत और कम संसाधन में घर में ही मशरुम की खेती कर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यह कार्यक्रम रोजगार सृजन का बेहतर विकल्प है और निसंदेह इससे किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार ने मशरूम की खेती के फायदे और इससे शरीर को होनेवाले फायदे के बारे में भी बताया। मौके पर निकिता कुमारी, उद्यान मित्र दिगम्बर कुमार मेहता, आदिवासी कृषक, महिला कृषक परिषद से अब्दुल कयूम, महताब आलम, इकबाल अंसारी, सुनैना देवी कृषक राजेंद्र शर्मा, रूणा देवी, रेणु देवी समेत लगभग 62 किसान उपस्थित थे।
