निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड जुनियर बालक-बालिका आत्या-पात्या टीम 36 वीं जुनियर राष्ट्रीय आत्या- पात्या प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जामताड़ा रेलवे-स्टेशन से रवाना हुई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 25-27 नवम्बर तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित होगी। झारखण्ड टीम की घोषणा गत 19 नवंबर को राज्य राजधानी रांची में आयोजित 10 वीं झारखण्ड राज्य स्तरीय जुनियर सिलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य आत्या – पात्या एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने की। झारखंड बालक टीम जामताड़ा जिले से 11 खिलाड़ियों का चयन विजेता टीम होने के आधार पर किया गया है । वहीं बालिका वर्ग एक खिलाड़ी मोनिका टुडू का चयन किया गया है।
झारखंड टीम में बालक वर्ग के कप्तान सुरेश कुमार महतो विद्यालय सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा को (कप्तान),श्याम सोरेन (उपकप्तान),प्रसन्नजित सोरेन, सोनू मुर्मू, सागर उरांव, अंशू सोरेन ,अनिमेश टुडू, प्रेमनाथ मरांडी, जीतलाल सोरेन, अजय मुर्मू, करण लोहरा। प्रशिक्षक:- फिलिप सोनू किस्कू, प्रबंधक:- परिणीता सिंह, ऑफिशियल सूरज कु. पासवान टीम के साथ रवानगी हुई। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताएं कि राष्ट्रीय आत्या- पात्या प्रतियोगिता में बालक वर्ग मैं झारखंड राज्य टीम में जामताड़ा जिले के अधिक खिलाड़ियों की सिलेक्शन होना हम जामताड़ा वासियों के लिए हर्ष का विषय है। जामताड़ा जिला निरंतर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
