निशिकान्त मिस्त्री
दुमका सांसद सुनील सोरेन ने एक साथ 42 योजनाओं का किया शिलान्यास, साथ ही घोषणा किया कि 26 नवंबर से पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की होगी ठहराव
जामताड़ा । दुमका सांसद सुनील सोरेन आज सदर प्रखंड पहुँचे। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बी डी ओ जहूर आलम और दर्जनों भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। सांसद सुनील सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर बी डी ओ को विशेष दिशा निर्देश दिया। वहीं सभागार में सुनील सोरेन ने अपने सांसद निधि से लगभग 92 लाख की 42 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परिचालन सुचारू रूप से हो इसके लिए ज्यादातर पी सी सी सड़क का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सांसद सुनील सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज 42 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
जिसमें लगभग 92 लाख रुपए खर्च आयेगा। सभी का शिलान्यास सांसद निधि से किया गया है। सामुहिक शिलान्यास जिले में पहली बार हुआ है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ज्यादातर पी सी सी सड़क है जो यहाँ के लोगों का मुख्य माँग है। साथ ही सांसद सुनील सोरेन ने बताया की आगामी 26 नवंबर से हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का जामताड़ा में ठहराव होगी। उन्होंने कहा कि यह मांग जामताड़ा की जनता की पुरानी मांग रही है। मुझे इस ठहराव की घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है और मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करता हुं।
उन्होंने आगे कहा की पूर्व में भी कई ट्रेनों का ठहराव यहां कराया गया है और भविष्य में और भी कई ट्रेनों का ठहराव होगा। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह,चंडी चरण दे, मोहन शर्मा,मितेश शाह,कमलेश मंडल,राजेश यादव,राजेंद्र राऊत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
