निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 23 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के खिलाफ जन आक्रोश धरना प्रदर्शन का रूप रेखा तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न मंडलों का कार्यभार सौंपा गया है और इस जन आक्रोश धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी विभिन्न मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेत्री लुईस मरांडी जामताड़ा पहुँची। जहाँ उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 23 नवम्बर को जन आक्रोश धरना प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर सफल बनाने के लिए उत्साहित किया।
मौके पर लुईस मरांडी ने बताई की वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार की कार्य शैली की पोल खोला जाएगा। जनता को हमलोग बताएंगे की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन किस प्रकार धूल झोंकने का काम किया है। पूरे राज्य में महिला असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है और सिर्फ लूट खसोट की राजनीति चल रही है। पिछले दिनों हमलोगों ने प्रखंड स्तर पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था अब जिला स्तर पर जन आक्रोश धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं और निश्चित रूप से इस प्रदर्शन के बाद सरकार का खूंटा उखड़ जाएगा।
