निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । कांग्रेस पार्टी ने सात सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा चला रही है। जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक का यात्रा प्रारंभ की है। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से कूल 3570 किलोमीटर पैदल यात्रा कर जम्मू कश्मीर पहुंच कर यात्रा का समापन करेंगे। झारखंड प्रदेश में यह यात्रा प्रवेश नहीं कर रही है लेकिन उस यात्रा के फलस्वरूप झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा की जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने नाला विधानसभा प्रभारी के रुप में हरि मोहन मिश्रा सदस्य एआईसीसी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया की नाला विधानसभा क्षेत्र में भारत जोडो यात्रा को निकाला जायेगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता समेत समाज से जुड़े लोग शामिल होकर यात्रा को सफल बनायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *