निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । सिविल सर्विसेस का मुख्य एक्जाम 2021 की परीक्षा को पास कर तरुणी पाण्डेय ने मिहिजाम सहित जामताड़ा जिला का नाम रोशन किया। इसकी खबर लगते ही मिहिजाम सहित जिले के कोने कोने से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। बताते चलें कि तरुणी पाण्डे मिहिजाम की दूसरी सफल यू पी एससी परीक्षा पास करने वाली युवती है। इससे पहले अभिलाषा कुमारी शर्मा मिहिजाम से सबसे पहले यू पी एस सी पास करने वाली युवती रही है। खुशी की इस खबर को सुनकर उनके माता-पिता एवं परिजन ने मंदिर में जाकर माथा टेक कर भगवान से आशीर्वाद लिया।
इस बाबत अपनी सफलता के बाद तरुणी पांडे ने कहा की मेरा संदेश यही है कि मेरे पिता के जैसा ही अन्य बेटियों के पिता हो। जो कि अपनी बच्चियों के लिए पढ़ाई को लेकर पूरी आजादी दे। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि हमारा पहला प्रयास हुआ कि हमें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन मिले लेकिन जो भी मिलेगा वह मेरे लिए बेहतर होगा।
