निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । आज आजस 75 वें पार्टी की कोर कमेटी और प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शीतल कुटीर सरखेलडीह में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश महतो और संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष निमाई चंद्र सेन ने किया। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष और कोर कमेटी की सदस्यों ने प्रखंड वार संगठन विस्तार और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया, पार्टी की ओर से आयोजित 16 सितंबर को मिहिजाम में महिला सम्मेलन और 28 तारीख को आजसू पार्टी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम पर व्यापक रूप से चर्चा की गई।
पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर पंचायत अध्यक्ष अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन इमानदारी से करेगी, इस पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव और संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने कहा कि आज आप महत्वपूर्ण कार्यकर्ता यहां पर बैठे हैं, आप सभी की जिम्मेवारी बनती है की पंचायत में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करके उनके घर में जाकर पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को विस्तार से बताने का कार्य करते हुए उन्हें पार्टी में योगदान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ करें।
आज पंचायत के अध्यक्ष के घर में नेम प्लेट और झंडा लगाने का जो कार्य किया जा रहा है उसे और तेजी से निष्पादन करना चाहिए। जिससे हमारे पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की पहचान समाज में बेहतर ढंग से हो सके और उसे आगे रखकर ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने का प्रयास प्रारंभ करना चाहिए ।मिशन 2024 और मिशन 2023 नगर पंचायत जामताड़ा को फोकस करते हुए हमें आम लोगों को पार्टी से जुड़ना पड़ेगा और सामाजिक कार्यों में पूरी महत्वपूर्ण भूमिका निर्माण करनी होगी। समाज के अंतिम व्यक्ति चाहे वह गरीब गुरबा हो ,उनका सम्मान और कद कैसे पार्टी में बड़े इसके लिए जो भी करना पड़े एक एक कार्यकर्ताओं को आगे आकर के करना पड़ेगा।
सुदेश महतो के नेतृत्व में पार्टी में आज सूरज रावत नामु पड़ा वार्ड नंबर 3 के सामाजिक कार्यकर्ता अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में जो योगदान दिया है और पार्टी ने उनके हाथों में झंडा देकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य किया है ,निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार होगा, शहर में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए हमें घर-घर कदम रखना पड़ेगा और उनके दुखों में शामिल होकर सेवा भावना से पार्टी से जोड़ना होगा ।इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, अशोक सिंह, वासुदेव गोस्वामी ,महावीर सराओगी ,अरविंद ओझा ,रमेश पंडित, रमेश रावत, नवीन वॉतस, इमामुद्दीन अंसारी ,शाहिद अंसारी ,सुभाष यादव मानिक महतो, सीतामिनी हसदा ,नारायण दास ,बसंत कॉल, दुलाल सहनी ,पहलू मंडल ,कातिक दत्ता, राजेंद्र शाह रंजीत महतो सुखदेव भंडारी माने बेसरा,शारदा देवी यादी मौजूद थे।
